शीशे के टूटने ने तुम्हे चौंका तो दिया
दिल हमारा टूटा तुम्हे सुनाई न दिया
सागर की मौजों ने बढ़कर चूम लिए तुम्हारे कदम
हमको तो नज़रों से भी अपना दामन छूने न दिया
फूंस पर लगी आग को ही तामाम उम्र बुझाते रहे तुम
सुलगते रहे हम तुम्हारी रह में, धुआं भी दिखाई न दिया
चाह थी प्यार की खुशबू से सांसों को महकाने की
तुमने तो बहारों में भी फूल कोई खिलने न दिया
तुम्हे तो हमारे जीते रहने पर मिली न कोई खुशी
ज़हर पीना चाह तो एक ही बार में मरने न दिया
No comments:
Post a Comment